सोमवार, 25 फ़रवरी 2013

आतंकवादी

नेता - ये आतंकवादी है ,,,,,,,ये सब आतंकवादी होते है
भीड़ - अच्छा ,,,लेकिन  ...??.
नेता - लेकिन वेकिन कुछ नहीं ....ये आतंकवादी ही है ,,ये सब आतंकवादी है
भीड़ - हां ,,,,लगता तो है ...शायद नेताजी सही कह रहे है
नेता - इन्होने स्कूल की ईमारत तोड़ दी , इन्होने रेलगाड़ी में बम फोड़ दिया .देखो ये लोग आतकवादी है
भीड़ - हां नेताजी शायद आप सही कह रहे हो .
नेता - हां हम सही कह रहे है,,,टीवी पर समाचार देखो, वो भी येही कहते है - ये आतंकवादी है .
भीड़ - लेकिन ये तो गरीब जंगली लोग है
नेता - गरीबो के पास बन्दूक कहा से आई ?,,,,,गरीबो के पास बन्दूक नहीं हो सकती,,,,ये आतंकवादी ही है।
भीड़ - हां ,,आप सही कह रहे हो,
भीड़ - मारो ,,मारो सालो को ,ये देश के लिए ख़तरा है। इनपे बम गिराओ, टैंक चलाओ , ख़तम कर दो सबको ..
मारो इन आतंकवादियों को,,मारो मारो मारो मारो।
नेता - बोलो भारत माता  की जय
भीड़ - भारत माता की जय . भारत माता की जय। भारत माता की जय
------
नेता  - सर टेंडर निकलवा दें बाक्साईट की खानों का ... ....???
सिंघानिया साहब - हांजी सर निकलवा दीजिये,,,,और धन्यवाद .

-----

1 टिप्पणी: